Bachpan Ka Pyaar गाने वाले सहदेव संग रैपर बादशाह ने बना डाला धमाकेदार गाना, पोस्टर किया रिलीज
अब सहदेव के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. वो बादशाह के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने जा रहे हैं. जिसका पोस्टर रिलीज कर दिया गया है.
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर सहदेव दिद्रो (Sahdev Dirdo) छाए हुए हैं. उनके गाए गाने बचपन का प्यार (Bachpan Ka Pyaar) पर हर कोई वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है. यही कारण है कि सहदेव रातोंरात स्टार बन गए. उनका ये वीडियो लोगों के बीच काफी पसंद किया गया. उनकी फैन फॉलोविंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें इंडियन आइडल के मंच पर भी बुलाया गया. जहां तामाम कंटेस्टेंट और जज ने उनके साथ डांस भी किया.
लेकिन अब सहदेव के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. वो बादशाह के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने जा रहे हैं. जिसका पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. जिसमें सहदेव और बादशाह के साथ आस्था गिल और रिको भी नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही बादशाह ने बताया कि ये गाना 11 अगस्त रिलीज होने जा रहा है.
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि सहदेव ने अपना ये गाना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी सुनाया था. सीएम के साथ यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ. वैसे सहदेव का यह वीडियो दो साल पुराना था. जिसे उसने स्कूल में टीचर के सामने गाया था. जो हाल ही के दिनों में वायरल होने लगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2021 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

