बॉलीवुड

Bachchan Pandey: अक्षय कुमार और कृति सेनन संग तिकड़ी बना जैकलीन फर्नांडिस मचाएंगी धमाल, पढ़िए पूरी खबर

जैकलीन फर्नांडिस अब अक्षय कुमार की नई फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी. ये दोनों की चौथी फिल्म होगी जिसमें ये एक साथ नजर आने जा रहें हैं.

Bachchan Pandey: अक्षय कुमार और कृति सेनन संग तिकड़ी बना जैकलीन फर्नांडिस मचाएंगी धमाल, पढ़िए पूरी खबर
अक्षय कुमार. जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने हाल ही में अपनी फिल्म भूत पुलिस (Bhoot Police) की शूटिंग खत्म की है. इस फिल्म में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस अपना दम दिखाती दिखाई देंगी. फिल्म की शूटिग खत्म करने के बाद अब जैकलीन मुंबई (Mumbai) लौट चुकी हैं. मुंबई आने के बाद एक्ट्रेस अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी. ये दोनों की चौथी फिल्म होगी जिसमें ये एक साथ नजर आने जा रहें हैं. जिसे लेकर जैकलीन बेहद उत्साहित हैं. मुंबई मिरर से बात करते हुए जैकलीन फर्नांडिस ने इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साईटमेंट जाहिर की है.

जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि जब मैं इंडस्ट्री में नई थी तब मैंने हाउसफुल फिल्म में धनो गाना किया था. जिसे बाद नाडियाडवाला के साथ हमारी दोस्ती मजबूत होती चली गई. जिसके बाद से हम कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. ये हमारी 8 फिल्म है जो हम एक साथ करने जा रहे हैं. अक्षय के साथ काम करना हमेशा क्रेजी राइड जैसा होता है. उम्मीद है इस बार भी हम ब्लास्ट करेंगे.

बच्चन पांडे एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होने जा रही हैं. जिसमें कृति सेनन पत्रकार की भूमिका में नजर आयेंगी जबकि जैकलीन के रोल के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है. इस फिल्म फरहाद समजी डायरेक्ट करेंगे. फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी से राजस्थान में शुरू होने जा रही हैं जो 2 महीने तक नॉन स्टॉप चलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).