बॉलीवुड

Baby John Teaser: वरुण धवन की धमाकेदार एंट्री, 'बेबी जॉन' के टीजर के साथ रिलीज की भी घोषणा (Watch Video)

वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं. जियो स्टूडियो, ए फॉर एपल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियो ने फिल्म का टाइटल, झलकियां और रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

Baby John Teaser: वरुण धवन की धमाकेदार एंट्री, 'बेबी जॉन' के टीजर के साथ रिलीज की भी घोषणा (Watch Video)
Jio Studios (Photo Credits: Youtube)

Baby John Teaser: वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं. जियो स्टूडियो, ए फॉर एपल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियो ने फिल्म का टाइटल, झलकियां और रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. फिल्म का नाम बेबी जॉन रखा गया है और ये एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसका निर्देशन ए. कालेश्वरन ने किया है. फिल्म 31 मई 2024 को दुनिया भर में रिलीज होगी और दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देगी. किरण राव द्वारा डायरेक्टेड Laapataa Ladies का गाना Doubtwa हुआ रिलीज, 1 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

भारतीय फिल्म उद्योग की कुछ सबसे प्रतिभाशाली टीमों के सहयोग से बनी, बेबी जॉन दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है. यह एक्शन एंटरटेनर अपनी ग्रिपिंग कहानी, दमदार परफॉरमेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी.

देखें वीडियो:

फिल्म में कीर्ति सुरेश बॉलीवुड डेब्यू करेंगी और साथ ही वा्मिका गब्बी भी नजर आएंगी, जो अपनी पहली फिल्म करने जा रही हैं. इस धमाकेदार फिल्म में जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं. बेबी जॉन एस थमन का संगीत पेश करती है. All India Rank Trailer: वरुण ग्रोवर द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'ऑल इंडिया रैंक' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 23 फरवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

जियो स्टूडियो प्रस्तुत करता है, बेबी जॉन - एटली और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से, ए फॉर एपल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियो प्रोडक्शन, फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है. ए. कालेश्वरन द्वारा निर्देशित, बेबी जॉन 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).