बाहुबली अभिनेता Prabhas ने रिजेक्ट किया 150 करोड़ का ऐड, वजह कर देगी हैरान
जूम डिजिटल से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया कि प्रभास की पॉपुलारिटी घर घर में है वह देश ही नहीं विदेश में भी पसंद किए जाते हैं.
दक्षिण भारत के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की पॉपुलारिटी अब न केवल दक्षिण भारत और देश में देखने को मिलती है बल्कि पूरी दुनिया में है. प्रभास के चाहने वाले देश के साथ-साथ दुनिया में भी मिलते हैं. उनकी इस पॉपुलारिटी के चलते उनके पास करोड़ों रुपए के विज्ञापन आते रहते हैं. लेकिन प्रभास अपने पास आने वाले हर ब्रांड से नहीं जुड़ते हैं. क्योंकि प्रभास ने इसके लिए सख्त नीतियां बना रखी हैं. लेकिन अब प्रभास से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है वह हैरान कर देने वाली है.
जानकारी के मुताबिक पिछले साल प्रभास को डेढ़ सौ करोड रुपए के विज्ञापन ऑफर को रिजेक्ट कर दिया. क्योंकि प्रभास के पास आए ये ब्रांड उनके तय नियमों के अंतर्गत नहीं आ रहे थे. जूम डिजिटल से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया कि प्रभास की पॉपुलारिटी घर घर में है वह देश ही नहीं विदेश में भी पसंद किए जाते हैं. यही वजह है कि पिछले साल उनके पास डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा के ब्रांड एंडोर्समेंट आए थे लेकिन प्रभास ने इन्हें रिजेक्ट कर दिया.
सूत्र ने बताया कि प्रभास के ऐसा करने की वजह यह नहीं थी कि वह विज्ञापन नहीं करना चाहते थे या फिर वह सिलेक्टिव हैं. बल्कि प्रभास जिस एंडोर्समेंट को पसंद करते हैं उसी से जुड़ना भी पसंद करते हैं और उसी को सिलेक्ट करते हैं. क्योंकि प्रभास अपनी पोजीशन को बखूबी समझते हैं. इसलिए उसका इस्तेमाल भी वह सोच समझ कर करना पसंद करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

