बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप का बड़ा खुलासा, कहा- कई बार शादी तोड़ने का ख्याल आया

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से लगाया जा सकता है. अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप का बड़ा खुलासा, कहा- कई बार शादी तोड़ने का ख्याल आया
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप (Photo Credits: Instagram)

आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khurrana) और ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से लगाया जा सकता है. अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं. कैंसर के इलाज के दौरान भी आयुष्मान ने अपनी पत्नी ताहिरा को पूरी तरह से सपोर्ट किया था. वह उनका काफी ध्यान रखते हैं मगर एक ऐसा समय भी था जब दोनों के रिश्ते में काफी परेशानियां आ गई थी. ये बात तब की है जब आयुष्मान ने फिल्मी दुनिया में अपने पहले कदम रखे थे.

स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए ताहिरा ने बताया कि उन्हें यह बात जरा भी पसंद नहीं थी कि आयुष्मान फिल्मों में अपनी हिरोइन को किस करते हैं. ताहिरा ने कहा कि, "मुझे उस समय लगता था कि मैं बहुत ज्यादा भारी हूं और बस घर पर बैठी हूं. जब आप प्रेग्नेंट होते हैं, तब आपके हार्मोन्स में भी बदलाव आता है. ये लड़का उस समय एकदम अच्छा दिख रहा है और महिलाओं के साथ रोमांस कर रहा है. ये ऑनस्क्रीन किस क्या होता है. हम लोग बहुत यंग थे. उसके पास मेरी बातें सुनने का समय और धैर्य नहीं था. मेरे पास भी उसे समझने का धैर्य नहीं था."

 

View this post on Instagram

 

Set to go to the most happy couple’s celebration with the beautiful fighter in a golden armour. @tahirakashyap 🧡

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

यह भी पढ़ें:- ताहिरा कश्यप ने कराई नियमित जांच, लोगों से की मैमोग्राफी कराने की अपील

इसके आगे ताहिरा ने कहा कि, "उस सफर में हम दोनों एक दूसरे के साथ नहीं थे. मुझे पता था कि वो मुझ चीट नहीं कर रहा है लेकिन मुझे ये समझना था कि आखिरकार कला क्या है." उन्होंने यह भी कहा कि, "मैंने कई बार उम्मीद छोड़ दी थी मगर उसने हिम्मत नहीं हारी. हालांकि,उसने ठीक करने की भी कोशिश नहीं की." ताहिरा ने बताया कि कलाकार और जीवनसाथी के रूप में उन दोनों में काफी बदलाव आया है. आयुष्मान की मदद से उन्होंने कैंसर से जंग भी लड़ी. ताहिरा का मानना है कि उनका रिश्ता इस वक्त सबसे मजबूत है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).