आयुष्मान खुराना का चौंकाने वाला खुलासा, असल जिंदगी में डोनेट किए हैं Sperms, देखें Video
'कॉफी विद करण-6' (Koffee With Karan 6) के अगले एपिसोड में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को देखा जाएगा. इस एपिसोड का एक टीजर रिलीज कर दिया गया है.
'कॉफी विद करण-6' (Koffee With Karan 6) के अगले एपिसोड में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को देखा जाएगा. इस एपिसोड का एक टीजर रिलीज कर दिया गया है. करण जौहर (Karan Johar) से बातचीत करते हुए आयुष्मान खुराना ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. आयुष्मान खुराना ने बताया कि फिल्म 'विक्की डोनर' (Vicky Donor) की तरह उन्होंने असल जिंदगी में स्पर्म डोनेट किए हैं. आयुष्मान खुराना ने कहा हैं कि, "मैंने असल जिंदगी में स्पर्म डोनेट किए हैं और जब मैंने शूजित सरकार को इस बारे में बताया, तो वह अपनी कुर्सी से गिर गए थे."
इसके बाद करण जौहर विक्की से पूछते हैं कि क्या उन्होंने भी स्पर्म डोनेट किए हैं. इसका जवाब देते हुए विक्की कहते हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है. फिर आयुष्मान कहते हैं कि, "बहुत कीमती है, नहीं देना चाहता है."
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें:- 'कॉफी विद करण-6' में नजर आएंगे भारतीय क्रिकेट टीम के ये दो बड़े खिलाड़ी, देखें तस्वीरें
बता दें कि आयुष्मान खुराना को जल्द ही फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में देखा जाएगा. फिल्म का पहला लुक हाल ही में रिलीज कर दिया गया था और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी हैं. विक्की कौशल भी जल्द ही फिल्म 'उरी' में नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया था. यह फिल्म 11 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2018 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

