आयुष्मान खुराना ने पूरी की फिल्म 'आर्टिकल 15' की शूटिंग
भिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'आर्टिकल 15' (Article 15) की शूटिंग पूरी कर ली है....
मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'आर्टिकल 15' (Article 15) की शूटिंग पूरी कर ली है. अभिनेता को यकीन है कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वपूर्ण और प्रासंगिक फिल्म होगी. आयुष्मान ने मंगलवार को ट्वीट किया, "एक फिल्म की शूटिंग पूरी की जो भारतीय सिनेमा की सबसे प्रासंगिक और महत्वपूर्ण फिल्म बनेगी. मुझे ऐसा अनमोल रत्न देने के लिए अनुभव सिन्हा सर आपका धन्यवाद."
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 15 धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाने के बारे में है.
Wrapped up a film which will become the most relevant and important film of Indian cinema. Thank you @anubhavsinha sir for giving me this gem and also writing the most real cop role ever. #Article15 pic.twitter.com/W4h83LLuko
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) April 9, 2019
यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना के साथ प्रतियोगिता को लेकर भाई अपारशक्ति खुराना ने दिया बड़ा बयान
फिल्म में आयुष्मान के अलावा ईशा तलवार, मनोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा, एम. नास्सर, आशीष वर्मा और जीशान अयूब आदि कलाकार हैं. फिल्म 'मुल्क' के निर्देशक सिन्हा ने कहा कि उनकी नई फिल्म इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2019 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

