आयुष्मान खुराना की चमकी किस्मत, अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में करेंगे काम
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. शूजित सरकार (Shoojit Sircar) की फिल्म में दोनों साथ काम करेंगे. इस फिल्म का नाम 'गुलाबो सिताबो' (Gulabo Sitabo) होगा.
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही >एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. शूजित सरकार (Shoojit Sircar) की फिल्म में दोनों साथ काम करेंगे. इस फिल्म का नाम 'गुलाबो सिताबो' (Gulabo Sitabo) होगा. रॉनी लहरी और शील कुमार इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. जूही चतुर्वेदी ने फिल्म की कहानी लिखी है. खबरों की माने तो ये एक कॉमेडी फिल्म होगी और अगले महीने से इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी.
मुंबई मिरर से बात करते हुए शूजित सरकार ने कहा कि, "काफी समय से मैं और जूही इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं. जब भी वो कोई कहानी लिखती हैं, उसमें उनके ट्रेडमार्क मोड़ होते हैं. जब मैंने ये स्क्रिप्ट पढ़ी, तब मैंने इसे अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना के साथ शेयर किया. मुझे लगा कि इसे आगे ले जाने में समय लगेगा मगर सब इस फिल्म को लेकर इतना उत्साहित थे कि उन्होंने अपनी डेट्स भी दे दी और अब हम फिल्म को इसी साल रिलीज करने के बारे में विचार कर रहे हैं."
आपको बता दें कि शूजित सरकार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'विक्की डोनर' में काम कर चुके हैं. अमिताभ बच्चन ने भी उनके साथ फिल्म 'पीकू' में काम किया था. इन दिनों शूजित फिल्म 'उद्यम सिंह बायोपिक' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में विक्की कौशल अहम भूमिका में है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2019 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

