बिकिनी के चलते फिल्म Prem Qaidi करने से मना कर दिया था इस नामी एक्ट्रेस ने, सालो बाद किया खुलासा
आयशा जुल्का ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं बस स्क्रीन पर नजर नहीं आ रही हैं. वैसे उन्हें कई फिल्मों और वेब सीरीज के ऑफर आए लेकिन वो सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हैं.
हिंदी फिल्मों में अब बिकिनी (BIkini) का चलन आम है. फिल्म में अगर बिकिनी सीन्स हो तो एक्ट्रेस उसे बेहतर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. लेकिन बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने बिकिनी सीन के चलते फिल्म को करने से मना कर दिया था. हम बात कर रहें है नामी एक्ट्रेस आयशा जुल्का की. 90 के दशक 'खिलाड़ी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'हिम्मतवाला', वक़्त हमरा है ',' चाची 420 'जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी आयशा जुल्का (Ayesha Jhulka ) आज भले ही फिल्मों में नजर ना आती हो लेकिन वो बॉलीवुड में बराबर एक्टिव हैं. उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि फिल्म प्रेम कैदी को उन्होंने बिकिनी सीन के चलते करने से मना कर दिया था.
आयशा जुल्का ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं बस स्क्रीन पर नजर नहीं आ रही हैं. वैसे उन्हें कई फिल्मों और वेब सीरीज के ऑफर आए लेकिन वो सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हैं. आयशा के मुताबिक वो हमेशा ही अपनी शर्तो पर काम करना पसंद करती हैं. यही कारण है कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की उन्हें ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा. उन्होंने हमेशा अपने पसंद की फ़िल्में की.
View this post on Instagram
फिल्म रिजेक्ट करने के सवाल पर आयशा ने कहा कि वो डेट इश्यू के चलते मणिरत्नम की रोजा नहीं कर पाई थी जिसका उन्हें काफी पछतावा रहा. जबकि वहीं रामा नायडू की फिल्म प्रेमी कैदी उन्होंने बिकिनी सीन के चलते करने से मना कर दी.
वैसे आयशा आज के समय में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स के साथ काम करना चाहती हैं, जबकि आमिर खान के साथ दोबारा काम करने का मौका तो वो उसे नहीं छोड़ेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

