बॉलीवुड

Ashish Chanchalani to Enter Bigg Boss 14 House! यूट्यूबर आशीष चंचलानी करेंगे बिग बॉस 14 के घर में एंट्री? देखें ट्वीट

यूट्यूबर और सोशल मीडिया सेंसेशन आशीष चंचलानी को लेकर खबर आ रही है कि वो सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' में नजर आएंगे. आशीष ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा करते हुए ट्वीट किया और बताया कि वो जल्द ही इस रियलिटी का हिस्सा बन सकते हैं.

Ashish Chanchalani to Enter Bigg Boss 14 House! यूट्यूबर आशीष चंचलानी करेंगे बिग बॉस 14 के घर में एंट्री? देखें ट्वीट
आशीष चंचलानी और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

Ashish Chanchalani to Enter Bigg Boss 14 House: यूट्यूबर और सोशल मीडिया सेंसेशन आशीष चंचलानी को लेकर खबर आ रही है कि वो सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' में नजर आएंगे. आशीष ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा करते हुए ट्वीट किया और बताया कि वो जल्द ही इस रियलिटी का हिस्सा बन सकते हैं.

आशीष ने आज ट्विटर पर लिखा, "बिग बॉस मैं आ रहा हूं बेबी." आगे ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "मिलते है जनवरी में दोस्तों." आशीष के इस ट्वीट को देखने के बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि वो जल्द ही बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगे.

ये भी पढ़ें: Youtuber Carry Minati will not Enter Bigg Boss 14 House: यूट्यूबर कैरी मिनाटी सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ में नहीं करेंगे एंट्री

हालांकि आशीष ने का ये ट्वीट सच है या फिर उनका कोई प्रैंक ये बात अभी साफ नहीं हो पाई है. फिल्मी बीट की एक रिपोर्ट के अनुसार, आशीष को इस शो के लिए एंडेमोल ने अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने ये कहकर इनकार कर दिया कि वो मौजूद नहीं हैं.

रिपोर्ट में कहा गया कि आशीष ने जानकारी दी है कि वो घर के नियम और कायदों का पालन नहीं कर पाएंगे और उनके लिए अपनी शांति और स्पेस ज्यादा जरुरी है.

कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि यूट्यूबर कैरी मिनाटी भी 'बिग बॉस 14' में नजर आएंगे. हालांकि उन्होंने इस बात से साफ इनकार करते हुए ट्वीट कर कहा था, "मैं बिग बॉस में नहीं जा रहा! कृपया हर उस बात पर विश्वास न करें जो आप पढ़ते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).