बॉलीवुड

जेल में बंद Aryan Khan ने वीडियो कॉल के जरिए की शाहरुख और गौरी खान से बात: Reports

खबर आई है कि आर्यन ने शाहरुख और गौरी से जेल में वीडियो कॉल के जरिए बात की है. ये वीडियो कॉल 10 मिनट तक चली.

जेल में बंद Aryan Khan ने वीडियो कॉल के जरिए की शाहरुख और गौरी खान से बात: Reports
आर्यन खान ने वीडियो कॉल के जरिए की बात (Image Credit: Yogen Shah/Instagram)

ड्रग मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को अब तक राहत नहीं मिल पाई है. उनकी जमानत याचिका पर अब सेशन कोर्ट 20 अक्टूबर को फैसला सुना सकता है. आर्यन फ़िलहाल आर्थर रोड जेल के सामान्य सेल में बंद हैं. ऐसे में अब खबर आई है कि आर्यन ने शाहरुख और गौरी से जेल में वीडियो कॉल के जरिए बात की है. ये वीडियो कॉल 10 मिनट तक चली. रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान ये सभी इमोशनल हो गए. दरअसल शाहरुख और गौरी संग किसी ने नहीं सोचा था कि आर्यन को इतने लंबे समय तक गिरफ्त में रहना पड़ जाएगा.

दरअसल कोरोना वायरस के चलते जेल प्रशासन ने कैदियों को उनके परिवार से फिजिकल मुलाक़ात पर रोक लगाई हुई है. ऐसे में कोई परिवार से बात करना चाहता है तो उसके लिए वीडियो कॉल के सुविधा दी गई है. एक महीने में कैदियों को 3 बार बात करने को मिलता है. आर्थर रोड जेल ने इसके लिए 11 मोबाइल मुहैया करवाया गया है.

वैसे आपको बता दे कि कल सेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस देखने को मिली है. एनसीबी ने आरोप लगाया कि आर्यन खान प्रथम अष्टया अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, मादक पदार्थों की खरीद और वितरण में शामिल था और कुछ अंतरराष्ट्रीय व्यक्तियों के साथ भी उसके संबंध हैं. एनसीबी ने कहा कि वह नियमित तौर पर ड्रग्स लेता है और नियमित तौर पर इसका उपभोक्ता रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).