अरशद वारसी को बिजली का भारी भरकम बिल देखकर लगा झटका, एक्टर ने ट्विटर पर जताया गुस्सा
बिजली के बिल में असामान्य वृद्धि के चलते पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा का विषय बना हुआ है. कई बॉलीवुड स्टार इसे लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जता चुके हैं और अब इस सूची में अरशद वारसी का भी नाम जुड़ गया है.
बिजली के बिल में असामान्य वृद्धि के चलते पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा का विषय बना हुआ है. कई बॉलीवुड स्टार इसे लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जता चुके हैं और अब इस सूची में अरशद वारसी (Arshad Warsi) का भी नाम जुड़ गया है. अरशद ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि 5 जुलाई को उनके खाते में से 1,03,564 रुपये बिजली बिल के तौर पर काट लिए गए. इसके बाद उन्होंने अपनी पेटिंग्स के बारे में समाचार के एक लेख को साझा किया और लोगों से इन्हें खरीदने की अपील कीं.
उन्होंने ट्वीट कर कहा, "आप लोग कृपया मेरी पेटिंग्स खरीदें, मुझे अदानी इलेक्ट्रिक का बिल भरना है और अगले बिल के लिए मैं अपनी किडनियां रख रहा हूं." बहरहाल, रविवार को अरशद ने इस बात की भी जानकारी दी कि इलेक्ट्रिसिटी कंपनी की तरफ से उनकी शिकायत पर त्वरित जवाब आया और उनकी समस्या हल हो चुकी है और इसके लिए उन्होंने कंपनी का शुक्रिया अदा किया. यह भी पढ़े: तापसी पन्नू के बाद अब हुमा कुरैशी का बिजली बिल आया इतने हजार का, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर अडानी पावर से पूछा सवाल
Thank you Rachana & @bombaytimes for the article. People please buy my paintings, I need to pay my Adani electric bill, kidneys am keeping for the next bill 🙏🏼 pic.twitter.com/ycAaSgxGnR
— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) July 5, 2020
अरशद से पहले तापसी पन्नू, रेणुका सहाणे, हुमा कुरैशी, निम्रत कौर, सोहा अली खान, अमायरा दस्तूर, डिनो मोरिया और काम्या पंजाबी सहित और भी कई सितारें जून के महीने में बढ़े हुए बिजली के बिल को देखकर परेशानी का सामना कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

