मनोरंजन

Nikita Rawal Finally Breaks Silence On Kissing Incident: वायरल किसिंग विवाद पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहीं यह बड़ी बात (View Posts)

यह घटना 8 अगस्त को आयोजित एक अवॉर्ड समारोह के दौरान हुई थी. वायरल वीडियो में देखा गया कि एक महिला फैन पहले निकिता रावल के गाल पर किस करने के लिए आगे बढ़ी. इसके बाद उसने अभिनेत्री को अपनी ओर खींचते हुए उनके होंठों पर किस कर लिया.

Nikita Rawal Finally Breaks Silence On Kissing Incident: वायरल किसिंग विवाद पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहीं यह बड़ी बात (View Posts)

Nikita Rawal Finally Breaks Silence On Kissing Incident: बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता रावल ने अवॉर्ड शो के दौरान एक महिला फैन द्वारा जबरन किस किए जाने की वायरल घटना पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रेड कार्पेट पर मौजूद निकिता रावल एक महिला फैन के व्यवहार से असहज नजर आई थीं. अब अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है और उनका समर्थन करने वाले लोगों का धन्यवाद किया है.

निकिता रावल ने क्या कहा?

निकिता रावल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस द्वारा भेजे गए कई सपोर्टिव मैसेज साझा किए. उन्होंने लिखा, "आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं इसकी दिल से सराहना करती हूं. आप जानते हैं कि मैं सही हूं. मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और मैं हमेशा सच के साथ खड़ी रहूंगी."

एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ दिनों में मुझे भारत और दुनिया भर से हजारों संदेश मिले हैं. मेरा हालचाल पूछने, प्यार और हौसला देने तथा मेरा साथ देने वाले हर व्यक्ति का दिल से धन्यवाद."

एक फैन ने महिला के व्यवहार की आलोचना करते हुए अभिनेत्री को समर्थन दिया, जिस पर निकिता ने जवाब दिया, "आपके समर्थन के लिए धन्यवाद."

 

निकिता रावल ने फैन द्वारा किस किए जाने की वायरल घटना पर प्रतिक्रिया दी:

(Photo Credits: Instagram)

क्या था पूरा मामला?

यह घटना 8 अगस्त को आयोजित एक अवॉर्ड समारोह के दौरान हुई थी. वायरल वीडियो में देखा गया कि एक महिला फैन पहले निकिता रावल के गाल पर किस करने के लिए आगे बढ़ी. इसके बाद उसने अभिनेत्री को अपनी ओर खींचते हुए उनके होंठों पर किस कर लिया.

इस अचानक हुई हरकत से निकिता रावल असहज हो गईं और उन्होंने खुद को छुड़ाने की कोशिश की. इसके बावजूद महिला फैन ने उन्हें दोबारा गाल पर किस किया और वहां से चली गई. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज की निजी सीमाओं (Personal Boundaries) और फैंस के व्यवहार को लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई.

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं निकिता रावल

निकिता रावल बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वह 'Black & White', 'Garam Masala' और 'Ammaa Ki Boli' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. आने वाले समय में वह अरशद वारसी और चंकी पांडे के साथ फिल्म 'Roti Kapda and Romance' में दिखाई देंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2026 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).