बॉलीवुड

अर्जुन कपूर संग क्रिसमस पार्टी में पहुंची मलाइका, गर्लफ्रेंड के साथ अरबाज खान ने भी की शिरकत, देखें तस्वीरें

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का रिलेशनशिप इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में ये दोनों लव बर्ड्स रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) की क्रिसमस पार्टी में पहुंचे थे

अर्जुन कपूर संग क्रिसमस पार्टी में पहुंची मलाइका, गर्लफ्रेंड के साथ अरबाज खान ने भी की शिरकत, देखें तस्वीरें
अरबाज-जॉर्जिया और अर्जुन-मलाइका (Photo Credits: Instagram)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का रिलेशनशिप इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में ये दोनों लव बर्ड्स रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) की क्रिसमस पार्टी में पहुंचे थे. इस पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दिलचस्प बात यह है कि इस क्रिसमस बैश का हिस्सा मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान (Arbaaz Khan) भी बने थे. इस पार्टी में अरबाज खान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्ज‍िया भी पहुंची थी. सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा हो रही है.

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन और मलाइका के साथ संजय कपूर भी इस पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां अर्जुन और संजय कपूर कार की फ्रंट सीट पर बैठे थे, वहीं मलाइका कार की पीछे वाली सीट पर बैठी थी.

 

View this post on Instagram

 

@malaikaaroraofficial @arjunkapoor At ritesh sidhwani's Christmas party .

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 

View this post on Instagram

 

#arbazkhan At ritesh sidhwani's Christmas party .

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

यह भी पढ़ें:-  एक बार फिर साथ नजर आए LoveBirds अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, देखें Video

आपको बता दें कि इस क्रिसमस पार्टी में फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, तुषार कपूर, अमृता अरोड़ा, जोया अख्तर और रणवीर सिंह जैसे सितारों ने शिरकत की. 22 दिसंबर की रात को रितेश सिधवानी के घर पर इस पार्टी का आयोजन किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2018 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).