बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा का रास्ता रोका तो फोटोग्राफर्स पर भड़क गए अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का रिलेशनशिप काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जाता है. हाल ही में भी अर्जुन और मलाइका को डिनर के लिए एक रेस्टोरेंट जाते हुए देखा गया था

मलाइका अरोड़ा का रास्ता रोका तो फोटोग्राफर्स पर भड़क गए अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Instagram)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का रिलेशनशिप काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जाता है. हाल ही में भी अर्जुन और मलाइका को डिनर के लिए एक रेस्टोरेंट जाते हुए देखा गया था. वहां पर जब फोटोग्राफर्स ने मलाइका अरोड़ा की तस्वीर खींचने के लिए उनका रास्ता ब्लॉक किया तब अर्जुन उन पर भड़क गए. उन्होंने फोटोग्राफर्स को डांट भी लगाई.

दरअसल, मलाइका और अर्जुन अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने के लिए मुंबई एक रेस्टोरेंट पहुंचे थे. वहां पर अर्जुन और मलाइका की फोटोज खींचने के लिए फोटोग्राफर्स की भीड़ जमा हो गई. जब कुछ लोग गलती से मलाइका के रास्ते में आ  गए, तब अर्जुन ने उनकी क्लास लगा दी.

 

View this post on Instagram

 

#mallaikaarorakhan #arjunkapoor #maheepkapoor #sanjaykapoor and #karanjohar snapped in Juhu @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

यह भी पढ़ें:- अर्जुन कपूर संग क्रिसमस पार्टी में पहुंची मलाइका, गर्लफ्रेंड के साथ अरबाज खान ने भी की शिरकत, देखें तस्वीरें

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' में देखा जाएगा. फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है. 24 मई को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. इसके अलावा अर्जुन फिल्म 'पानीपत' में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सेनन भी अहम भूमिका में है. आशुतोष गोवारिकर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2019 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).