बॉलीवुड

अभिनव कश्यप के आरोपों पर भड़के अरबाज खान, निर्देशक के खिलाफ लेंगे लीगल एक्शन

फिल्म निर्देशक अभिनव कश्यप ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सरकार से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए एक फेसबुक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में उन्होंने सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और उनके परिवार पर कई संगीन अआरोप लगाए थे.

अभिनव कश्यप के आरोपों पर भड़के अरबाज खान, निर्देशक के खिलाफ लेंगे लीगल एक्शन
अभिनव कश्यप और अरबाज खान (Photo Credits: Instagram)

फिल्म निर्देशक अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद सरकार से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए एक फेसबुक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में उन्होंने सलमान खान (Salman Khan), अरबाज खान (Arbaaz Khan), सोहेल खान और उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए थे. अभिनव ने कहा कि सलमान और उनके परिवार ने मिलकर उनका करियर बर्बाद कर दिया और यही वजह है कि 'दबंग' (Dabangg) का निर्देशन करने के बाद उन्होंने 'दबंग 2' पर काम नहीं किया.

अब इन आरोपों को सुनकर अरबाज खान काफी भड़क उठे हैं और अभिनव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है. एक न्यूज पोर्टल से बातचीत के दौरान अरबाज ने कहा कि उस पोस्ट से पहले ही उन्होंने अभिनव के खिलाफ लीगल एक्शन ले लिया था. जब से हमने 'दबंग 2' पर काम शुरू किया हमारी अभिनव से कोई बातचीत नहीं हुई है और मैं नहीं जानता ये सब कहां से आ रहा है. इस वजह से अब हम उनके आरोपों का सामना कानूनी रूप से करेंगे." ये भी पढ़ें: सलमान खान, अरबाज खान और परिवार ने मेरा करियर बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी- निर्देशक अभिनव कश्यप ने लगाए संगीन आरोप

इसी के साथ सलीम खान (Salim Khan) ने भी अभिनव के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू में सलीम ने कहा, "जी हां, हमने ही सब खराब किया है. आप पहले जाके उनकी फिल्में देखिए फिर हम बात करते हैं. अबराज ने कहा, "उन्होंने मेरा नाम डाला है उनकी स्टेटमेंट में, उन्हें शायद परे पिताजी का नाम नहीं पता. उनका नाम है रशीद खान. उन्हें दादाओं और पर-दादाओं के नाम भी डालने दीजिए. जो उसे करना है करने दो. वो क्या कहते हैं उसपर रियेक्ट करके मैं अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता."

ये भी पढ़ें: सलमान खान और परिवार के खिलाफ अभिनव कश्यप के आरोपों पर आया भाई अनुराग कश्यप का बयान, पढ़ें पूरा ट्वीट

गौरतलब है कि अभिनव के फेसबुक पोस्ट पर रियेक्ट करते हुए उनके भाई अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने ट्विटर पर कहा था कि वो उनके भाई के पचड़े में हस्तक्षेप नहीं करते हैं और इसलिए उनसे जुड़ी किसी भी बात के लिए उनसे संपर्क न किया जाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).