बॉलीवुड

AR Rahman की बड़ी बेटी Khatija की हुई सगाई, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी जानकारी 

भारतीय सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा रहमान की सगाई हो गई है. 20 वर्षीय खतीजा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इस बात को अपने फैंस के साथ साझा किया है.

AR Rahman की बड़ी बेटी Khatija की हुई सगाई, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी जानकारी 
एआर रहमान और खतीजा रहमान (Photo Credits: Instagram)

AR Rahman Daughter Khatija Gets Engaged: भारतीय सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा रहमान की सगाई हो गई है. 20 वर्षीय खतीजा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इस बात को अपने फैंस के साथ साझा किया है. उन्होंने बताया कि रियासदीन शेख मोहम्मद नाम के एक शख्स से उनकी सगाई हुई है जो पेशे से एक साउंड इंजिनियर हैं.

खतीजा ने अपने होने वाले पति के साथ अपनी सगाई की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "ईश्वर के आशीर्वाद से मैं आप सभी को बताना चाहूंगा कि रियासदीन शेख मोहम्मद एक महत्वाकांक्षी उद्यमी और विजकिड साउंड इंजिनियर से मेरी सगाई हो गई है. ये सगाई परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में मेरे जन्मदिन के दिन 29 दिसंबर को हुई है."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 786 Khatija Rahman (@khatija.rahman)

सगाई की खबर पढ़ने के बाद नीति मोहन, निशा शेट्टी और कई अन्य लोगों ने कपल को मुबारकबाद दी है. बता दें कि खतीजा रहमान ने पिछले साल सॉन्ग 'रॉक ए बाय बेबी' गाया था जो कृति सैनन की फिल्म 'मिमी' से था. इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2022 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).