रणवीर सिंह के अलावा फिल्म 'गली बॉय' में आलिया भट्ट भी करेंगी रैप ?
'सिंबा' के बाद अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) भी दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है. फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है
'सिंबा' के बाद अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) भी दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है. फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर में रणवीर सिंह एक शानदार रैप करते हुए नजर आए. 'गली बॉय' में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर में रणवीर और आलिया की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली. वैसे खबरों की माने तो रणवीर के अलावा आलिया भी इस फिल्म में एक रैप करती हुई नजर आ सकती हैं.
बुधवार को मुंबई में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया था. इवेंट के दौरान जब आलिया से पूछा गया कि क्या 'गली बॉय' में उनका भी रैप होगा. इसके बाद फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर ने कहा कि वह जल्द ही इसका जवाब देंगी. अब जोया के इस रिएक्शन से तो यही लगता है कि इस फिल्म में आलिया का भी एक रैप होगा.
यह भी पढ़ें:- रणवीर सिंह ने बर्थडे बॉय फरहान अख्तर के लिए किया शानदार रैप, देखें ये मजेदार वीडियो
आपको बता दें कि फिल्म 'गली बॉय' में कल्कि कोचलिन भी अहम भूमिका में हैं. जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2019 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

