बॉलीवुड

रणवीर सिंह ने बर्थडे बॉय फरहान अख्तर के लिए किया शानदार रैप, देखें ये मजेदार वीडियो

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. ट्रेलर में रणवीर जबरदस्त रैप करते हुए नजर आ रहे हैं. आज मुंबई में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया था.

रणवीर सिंह ने बर्थडे बॉय फरहान अख्तर के लिए किया शानदार रैप, देखें ये मजेदार वीडियो
रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर के लिए किया शानदार रैप (Photo Credits: Yogen Shah)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. ट्रेलर में रणवीर जबरदस्त रैप करते हुए नजर आ रहे हैं. आज मुंबई में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर रणवीर सिंह के अलावा फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt), निर्देशक जोया अख्तर (Zoya Akhtar) , निर्माता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) भी मौजूद थे. वैसे आज फरहान अख्तर अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं और इसलिए इवेंट में उनके लिए एक केक कटिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया था.

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने बर्थडे बॉय फरहान के लिए एक शानदार रैप भी किया. वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को रणवीर का यह रैप काफी पसंद आया. आप भी एक नजर डालिए इस मजेदार वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:-  Gully Boy Trailer: गली बॉय बने रणवीर सिंह पर सवार है रैपर बनने की धुन, अनोखा है आलिया भट्ट का अंदाज

ट्रेलर में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह एक प्रोफेशनल रैपर बनना चाहते हैं. ट्रेलर देखने के बाद फिल्म काफी रोचक लग रही हैं. यह फिल्म युवाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं. आपको बता दें कि फिल्म 'गली बॉय' में कल्कि कोचलिन भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2019 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).