बॉलीवुड

Anurag Kashyap Hits Back at Troll: अनुराग कश्यप को ट्विटर यूजर ने कहा-'चरसी', निर्देशक ने ये जवाब देकर कर दी बोलती बंद

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहते हैं और हमेशा धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी बात रखते आए हैं. कई बार उनके ट्वीट और पोस्ट्स के लिए उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा है.

Anurag Kashyap Hits Back at Troll: अनुराग कश्यप को ट्विटर यूजर ने कहा-'चरसी', निर्देशक ने ये जवाब देकर कर दी बोलती बंद
अनुराग कश्यप (Photo Credits: Instagram)

Anurag Kashyap Hits Back at Troll Calling him Charsi: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहते हैं और हमेशा धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी बात रखते आए हैं. कई बार उनके ट्वीट और पोस्ट्स के लिए उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा है. हालांकि इन बातों से बेपरवाह, अनुराग हमेशा अपनी बात को मजबूती के साथ आगे रखते आए हैं. हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने उन्हें 'चरसी' कहकर ट्रोल करने की कोशिश की जिसके बाद निर्देशक ने उन्हें ऐसा जवाब दिया जिससे उसकी बोलती बंद हो गई.

एक ट्विटर यूजर ने नारकोटिक्स विभाग (Narcotics Control Bureau) को टैग करके लिखा, "कई लोगों को लगता है कि अनुराग कश्यप चरसी है और उनके पास पुड़िया है."

ये भी पढ़ें: “एक बीवी नहीं संभली चले ज्ञान देने’ कहकर अनुराग कश्यप को किया Troll, निर्देशक के जवाब ने कर दी बोलती बंद

इसके जवाब में अनुराग ने लिखा, "हां काफी लोगों को ये लगता है नारोक्टिक्स विभाग..कृपया एक बार इन सभी की शंका को दूर करें."

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह से अनुराग कश्यप को किसी ने ट्रोल किया है. अब तक ऐसे कई ट्वीट्स देखने को मिले हैं जिसमें उनकी खिल्ली उड़ाने का प्रयास किया गया है. अनुराग भी ट्रोल्स को आड़े हाथ लेने का कोई मौका नहीं गंवाते.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).