अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की मां का फोटो शेयर करते हुए लिखा भावुक मैसेज
सुशांत से जुड़ी यादों को शेयर कर एक्टर के परिवार के साथ सच की लड़ाई में साथ दे रहीं हैं. हाल ही में अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत की मां की फोटो हाथ में लेकर सुशांत के लिए इमोशनल मैसेज शेयर किया हैं.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. सुशांत के अचानक जाने से उनके चाहनेवाले, करीबी दोस्त और परिवारवालों को काफी गहरा सदमा लगा हैं. वहीं एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी इस सदमें से उभर नहीं पाई हैं. अंकिता बेबाक होकर मीडिया में सुशांत से जुड़ी यादों को शेयर कर एक्टर के परिवार के साथ सच की लड़ाई में साथ दे रहीं हैं. हाल ही में अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत की मां की फोटो हाथ में लेकर सुशांत के लिए इमोशनल मैसेज शेयर किया हैं.
अंकिता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत की मां उषा सिंह राजपूत की फोटो शेयर किया हैं. इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मुझे यकीन है की आप दोनों साथ हैं." अंकिता की यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं है.अंकिता के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इस पोस्ट पर अंकिता का हौसला बढाते हुए लिखा, "बिल्कुल बेबी आप और स्ट्रॉन्ग रहो. हमें इंसाफ की लड़ाई साथ में लड़नी है." यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत केस सीबीआई को ट्रांसफर होने पर अंकिता लोखंडे ने कही ये बात, फैंस बोले- जय श्री राम
बता दें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का रिश्ता 'पवित्र रिश्ता' के सेट से शुरू हुआ था. सुशांत ने अंकिता को 'झलक दिखला जा' के सेट पर नेशनल चैनल पर सबके सामने शादी के लिए प्रपोज किया था. छह साल के लंबे रिश्ते के बाद इन दोनों की राहे किसी कारणवश अलग हो गई थी. लेकिन सुशांत के अचानक चले जाने के बाद अंकिता ढाल बनकर उनके परिवार के साथ खडी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2020 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

