बॉलीवुड

Ankita Lokhande Dance Video: अंकिता लोखंडे ने Deepika Padukone के सॉन्ग 'तितली' पर शानदार अंदाज में किया डांस, देखें वायरल वीडियो

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इंटरनेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरकर सोशल मीडिया पर लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही हैं. अंकिता सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और आए दिन अपने मजेदार वीडियोज और फोटोज को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

Ankita Lokhande Dance Video: अंकिता लोखंडे ने Deepika Padukone के सॉन्ग 'तितली' पर शानदार अंदाज में किया डांस, देखें वायरल वीडियो
अंकिता लोखंडे (Photo Credits: Instagram)

Ankita Lokhande Dance Video: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इंटरनेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरकर सोशल मीडिया पर लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही हैं. अंकिता सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और आए दिन अपने मजेदार वीडियोज और फोटोज को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अंकिता ने सफेद ड्रेस में बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में अंकिता दीपिका पादुकोण के सॉन्ग 'तितली' (Titli) पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा, "जब उस तितली ने सोचा कि उसकी जिंदगी खत्म हो गई, उसने उड़ना शुरू कर दिया."

ये भी पढ़ें: Ankita Lokhande ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अनदेखी फोटो की शेयर, पटना की तस्वीर भी लाई सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

ये भी पढ़ें: Ankita Lokhande Hot Photos: अंकिता लोखंडे ने शेयर की हॉट फोटोज, बर्थडे पर दिखा ग्लैमरस अवतार

अंकिता के इस वीडियो पर कई सारे सेलिब्रिटीज ने कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की है. इंस्टाग्राम रील्स पर अंकिता का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग भी इसे पसंद कर रहे हैं. बात करें वर्कफ्रंट की तो अंकिता जल्द ही 'पवित्र रिश्ता 2' (Pavitra Rishta 2) में नजर आ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर अपने इस शो को ओटीटी पर लेकर आ सकती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).