बॉलीवुड

अनिल कपूर ने चुराए बेटे हर्षवर्धन के जूते, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये मजेदार वीडियो

अनिल कपूर हमेशा अपने यंग लुक के चलते सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. वह खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. साथ ही वह अपने कपड़ो और जूतों का भी खास ध्यान रखते हैं. हर्षवर्धन ने एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में अनिल कपूर हर्षवर्धन के जूते चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं.

अनिल कपूर ने चुराए बेटे हर्षवर्धन के जूते, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये मजेदार वीडियो
अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर (Photo Credits: Instagram)

अनिल कपूर (Anil Kapoor) हमेशा अपने यंग लुक के चलते सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. वह खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. साथ ही वह अपने कपड़ो और जूतों का भी खास ध्यान रखते हैं. हाल ही में उनके बेटे हर्षवर्धन (Harshwardhan) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें अनिल ने उनके जूते पहन रखे थे. हर्षवर्धन ने कहा था कि अनिल उन्हें ज्यादा जूते खरीदने के लिए टोकते रहते हैं मगर बाद में खुद ही उन्हें पहनते हैं.

अब हर्षवर्धन ने एक और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में अनिल कपूर हर्षवर्धन के जूते चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं. हर्षवर्धन ने वीडियो को कैप्शन दिया कि, "चोरी... अनिल कपूर पहले मुझे इतना बोलते है और फिर खुद मेरे जूते पहनकर स्टाइलिश दिखते हैं. " एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

 

View this post on Instagram

 

Theft @anilskapoor gives me so much hate but then rocks all my pairs

A post shared by Harsh Varrdhan Kapoor (@harshvarrdhankapoor) on

यह भी पढ़ें:- अनिल कपूर के हमशक्ल की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, आप भी देखें

आपको बता दें कि अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगे. फिल्म में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर भी  अहम भूमिका में है. मोहित सूरी फिल्म का निर्देशन कर रहे है और यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा अनिल कपूर को पागलपंती और तख्त जैसी फिल्मों में भी देखा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).