बॉलीवुड

अनिल कपूर के हमशक्ल की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, आप भी देखें

बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल (Doppelganger) की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, करण जौहर जैसे स्टार्स के हमशक्ल की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. अब एक और बॉलीवुड स्टार का हमशक्ल इंटरनेट पर छाया हुआ है.

अनिल कपूर के हमशक्ल की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, आप भी देखें
अनिल कपूर और उनका हमशक्ल (Photo Credits: Twitter and Instagram)

बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल (Doppelganger) की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, करण जौहर जैसे स्टार्स के हमशक्ल की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. अब एक और बॉलीवुड स्टार का हमशक्ल इंटरनेट पर छाया हुआ है. हम यहां पर अनिल कपूर ( Anil Kapoor) की बात कर रहे हैं. इस शख्स का नाम आरिफ खान (Arif Khan) है. वह बिल्कुल अनिल कपूर की तरह ही दिखते हैं. यहां तक कि उनके बोलने और चलने का तरीका भी अनिल कपूर की तरह है.

फिल्म कैंपेनियन से बात करते हुए आरिफ ने कहा कि, "मैं महाराष्ट्र के आकोला जिले से हूं. एक बार जब अनिल कपूर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब मेरी उनसे मुलाकात हुई. वो अपने फैन्स को ऑटोग्राफ दे रहे थे. वहां पर मौजूद लोगों ने मुझे अनिल कपूर समझा और मेरा ऑटोग्राफ लेने लगें. तब अनिल कपूर ने पूछा कि ये भीड़ कैसे जमा हो गई तब लोगों ने उन्हें बताया कि उनका डुप्लीकेट फैन्स को ऑटोग्राफ दे रहा है. इसके बाद अनिल कपूर मुझसे मिले और मुझे गले भी लगाया."

यह भी पढ़ें:-  अपनी हमशक्ल को देखकर आलिया भट्ट भी रह जाएंगी दंग, देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

I think Ahmedabad looks pretty good on me, but I could be biased! 😉

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on

आपको बता दें कि आरिफ खान रियलिटी शो 'सुपरडांसर चैप्टर 3' में भी नजर आ चुके हैं. उन्होंने शो में अनिल कपूर के साथ  उनके फेमस गाने 'ए जी ओ जी' पर जमकर ठुमके भी लगाए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2019 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).