बॉलीवुड

अपनी हमशक्ल को देखकर आलिया भट्ट भी रह जाएंगी दंग, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. वह रणवीर सिंह के साथ अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट कर रही हैं. वैसे 'गली बॉय' के डायलॉग्स और गाने काफी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं.

अपनी हमशक्ल को देखकर आलिया भट्ट भी रह जाएंगी दंग, देखें वीडियो
आलिया भट्ट की हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल (Photo Credits: Instagram and Youtube)

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. वह रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट कर रही हैं. वैसे 'गली बॉय' के डायलॉग्स और गाने  दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की 'गली बॉय' का डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही हैं. अगर आलिया भट्ट इस वीडियो को देखेंगी तो वह भी दंग रह जाएंगी. दरअसल, वो लड़की बिल्कुल आलिया की तरह दिख रही हैं. फैन्स उन्हें आलिया भट्ट की जुड़वां बहन कह रह हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि उस लड़की ने आलिया भट्ट के 'धोपदूंगी' वाले डायलॉग को रिक्रिएट किया है. उनका ड्रेसअप भी बिल्कुल आलिया की तरह ही है. Sanayaashu नामक इन्स्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

#gullyboy #aliabhatt #aliabhattfans #ranveersingh

A post shared by sanayaashu (@ashu0876962) on

यह भी पढ़ें:-  पाकिस्तान में रहता है करण जौहर का हमशक्ल, तस्वीर देख आप भी रह जाएंगे दंग

आपको बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की हमशक्ल की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. उनकी हमशक्ल अमेरिका में रहती हैं. दरअसल, अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल्स (Julia Michaels) के फीचर्स काफी हद तक अनुष्का से मैच करते हैं और हाल ही में उन्होंने एक क्लोजअप सेल्फी शेयर की थी जिसमें वह बिल्कुल अनुष्का की तरह लग रही थी. इसलिए सब उन्हें अनुष्का की कार्बन कॉपी कह रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2019 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).