अनन्या पांडे ने पहना मशहूर डिजाइनर तरुण तहलियानी का लहंगा, खूबसूरती देख हो जाएंगे हैरान
तरुण तहलियानी के डिजाईन किया हुआ लहंगा पहन अनन्या पांडे ने ढाया कहर, लुक देख दीवाने हो जाएंगे आप.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) अभी तक महज दो फिल्मों में ही नजर आई है लेकिन लोगों के बीच उनकी पॉपुलारिटी किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. उनकी एक झलक के लिए फैंस दीवाने हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की अच्छी खासी भीड़ है. अनन्या की एक पोस्ट में लाखों फैंस लाइक्स करते नजर आते हैं. ऐसे में अब एक बार फिर अनन्या अपने मस्त मस्त अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मल्टी कलर लहंगा पहना है. जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है.
अनन्या पांडे ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अनन्या के इस मल्टी कलर लहंगे को डिजाईन किया है तरुण तहलियानी ने. जिसे पहनने के बाद एक्ट्रेस का खूबसूरत लुक देखते ही बन रहा है. वहीं अनन्या का लाईट मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. यह भी पढ़े: अनन्या पांडे ने दुबई में समुंद्र के किनारे दिखाया अपना Hot अंदाज, ब्लैक ड्रेस में लगी बेहद कातिलाना
आपको बता दे कि अनन्या पांडे ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी जिसके बाद उनकी फिल्म पत्नी पत्नी और वो ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल किया. अनन्या का जलवा आने वाले समय में फिल्म खाली पीली में दिखाई दे देगा. जिसमें वो ईशान खट्टर के साथ दिखाई देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2020 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

