बॉलीवुड

Ananya Panday ने अपनी बेस्ट फ्रैंड Suhana Khan को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं, कहा - 'तुम्हारे जैसा कोई नहीं'

अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आईपीएल मैच से सुहाना के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए चीयर करती नजर आ रही हैं.

Ananya Panday ने अपनी बेस्ट फ्रैंड Suhana Khan को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं, कहा - 'तुम्हारे जैसा कोई नहीं'
Suhana Khan and Ananya Panday (Photo Credits: Instagram)

Ananya Panday Wishes Best Friend Suhana Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बुधवार को अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. ऐसे में उनकी सबसे अच्छी दोस्त और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने उन्हें बर्थडे विशेज देकर खूब सारा प्यार लुटाया. Savi Trailer: दिव्या खोसला स्टारर सस्पेंस-थ्रिलर ‘सवि’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 31 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आईपीएल मैच से सुहाना के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए चीयर करती नजर आ रही हैं.

Ananya Panday (Photo Credits: Instagram)

एक्ट्रेस ने लिखा, ''मेरी बेस्ट गर्ल को जन्मदिन की शुभकामनाएं! पूरी दुनिया में तुम्हारे जैसा कोई नहीं है. आई लव यू सुजी (सुहाना खान)... हम वो कर रहे हैं जो हमें सबसे ज्यादा खुशी देती है.'' बता दें कि अनन्या और सुहाना बचपन की दोस्त हैं. सुहाना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से की थी, जिसमें उन्होंने वेरोनिका लॉज की भूमिका निभाई.खबर है कि सुहाना 'किंग' में अपने पिता के साथ नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).