Amitabh Bachchan ने पान मसाला ब्रांड से किया किनारा, फीस की रकम भी लौटाई
महानायक जब से इस ब्रांड के साथ जुड़े हर कोई उनपर निशाना साधता दिखाई दिया. लोगों के मुताबिक देश की नामी हस्ती है उन्हें ऐसे एड नहीं करना चाहिए और उन्हें अपना नाम वापस ले लेना चाहिए. जिसके बाद अब बिग बी ने इससे अलग होने का फैसला कर लिया है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहें हैं. सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें बधाई देने में जुटा हुआ है. इस बीच अब महानायक ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद हर कोई इनकी तारीफ करने में जुटा हुआ है. दरअसल अमिताभ बच्चन ने कमला पसंद पान मसाला के ब्रांड एम्बेसडर से अपना नाम वापस ले लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने इस विज्ञापन से अपना नाम वापस ले लिया है. इसके साथ ही उन्होंने इसकी फीस भी लौटा दी है.
दरअसल महानायक जब से इस ब्रांड के साथ जुड़े हर कोई उनपर निशाना साधता दिखाई दिया. लोगों के मुताबिक देश की नामी हस्ती है उन्हें ऐसे एड नहीं करना चाहिए और उन्हें अपना नाम वापस ले लेना चाहिए. जिसके बाद अब बिग बी ने इससे अलग होने का फैसला कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक जब अमिताभ इस एड से जुड़े तो उन्हें नहीं पता था कि इस तरह एड सैरोगेट एडवरटाइजमेंट की कैटेगरी में आते हैं.
वैसे आपको बता दे कि आज अपने जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने घर आए फैंस का बाहर आकर स्वागत किया. लॉकडाउन के बाद पहली बार अमिताभ बच्चन से मिलने इतने फैंस पहुंचे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2021 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

