मुंबई की बारिश को लेकर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ये मजेदार मीम
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को मुंबईवासियों का बारिश के कारण हुए नुकसान के बाद कटाक्ष करते हुए मूड हल्का कर दिया. बिग बी ने ट्विटर के जरिए एक मीम साझा किया, जो लोकप्रिय गीत 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी' का स्नैपशॉट था.
मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मंगलवार को मुंबईवासियों का बारिश के कारण हुए नुकसान के बाद कटाक्ष करते हुए मूड हल्का कर दिया. बिग बी ने ट्विटर के जरिए एक मीम साझा किया, जो लोकप्रिय गीत 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी' का स्नैपशॉट था. यह 'दि ग्रेट गैंबलर' फिल्म का गीत है, जिसमें अमिताभ और जीनत अमान ने नाव की सवारी की थी.
बिग बी ने इस तस्वीर को मुंबई की वर्तमान स्थिति के लिए उपयुक्त माना, जिसमें सड़कें पानी से लबालब हैं और बारिश लगातार चौथे दिन भी जारी है, जो लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है.
अमिताभ ने तस्वीर के साथ पोस्ट किया 'जलसा होते हुए' और यह भी कहा कि 'भैया गोरेगांव लेना'. जलसा जुहू में उनके निवास स्थान का नाम है.
संबंधित खबरें
Weather Forecast Today, March 13: उत्तर भारत में गर्मी का तेवर, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार; जानें अपने शहर का हाल
Weather Forecast Today, March 12: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी का सितम, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार; जानें अपने शहर का हाल
Weather Forecast Today, March 6: देश में बढ़ते तापमान का असर, मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार; जानिए प्रमुख शहरों का आज का मौसम
Weather Forecast Today, March 5: उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगी गर्मी, जानें दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों का हाल
\