Amitabh Bachchan Fans - ANI
Amitabh Bachchan Fans: बिग बी अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए उनके सैकड़ों फैंस रविवार को मुंबई में उनके 'जलसा' बंगले के बाहर जमा हो गए. फैंस एक नजर अमिताभ बच्चन का दीदार करना चाहते थे. बिग बी ने भी अपने फैंस को निराश ना करते हुए बंगले से बाहर आये और फैंस से मुलाकात की. मुलाक़ात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बिग बी अपने जलसा बंगले सेस बाहर निकले वैसे ही उनके स्वागत में फैंस तालियां बजाने लगे. इस बीच कुछ लोग उनकी तस्वीर लेने के लिए फोटो के साथ ही वीडियो भी बनाने लगे.
Video:
#WATCH | Maharashtra: Superstar Amitabh Bachchan met his fans who gathered outside his bungalow, 'Jalsa', in Mumbai. pic.twitter.com/9v3MAINX2A
— ANI (@ANI) March 10, 2024












QuickLY