बॉलीवुड

'मासूम सेल्फी' ने जीता बॉलीवुड स्टार्स का दिल, अमिताभ बच्चन से लेकर सुनील शेट्टी तक ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर छाई हुई है. इस तस्वीर में कुछ छोटे बच्चें सेल्फी (Selfie) लेने जैसी एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. मगर उनके हाथ में फोने के बजाय एक हवाई चप्पल है

'मासूम सेल्फी' ने जीता बॉलीवुड स्टार्स का दिल, अमिताभ बच्चन से लेकर सुनील शेट्टी तक ने की तारीफ
मासूम सेल्फी ने जीता बॉलीवुड स्टार्स का दिल (Photo Credits: Facebook and Twitter)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर छाई हुई है. इस तस्वीर में कुछ छोटे बच्चें सेल्फी (Selfie) लेने जैसी एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. मगर उनके हाथ में फोने के बजाय एक हवाई चप्पल है. इस सेल्फी को सोशल मीडिया यूजर्स 'मासूम सेल्फी' कह रहे हैं.पांच बच्चों की इस सेल्फी ने बॉलीवुड स्टार्स का भी दिल जीत लिया है. अनुपम खेर (Anupam Kher), बोमन ईरानी (Boman Irani),  सुनील शेट्टी  (Sunil Shetty) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसे सितारों ने इस सेल्फी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

अनुपम खेर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, "चीजें उनके लिए ही सबसे अच्छी हो जाती हैं जिन्हें पता है कि उन्हें सबसे अच्छा किस तरह बनाया जा सकता है."

अभिनेता बोमन ईरानी ने तस्वीर को कैप्शन दिया कि, "आप सिर्फ उतने ही खुश हो सकते हैं जितना आप खुश होना चाहते हैं. ये कहावत सभी के लिए सही बैठती है. मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूं कि ये सेल्फी बाकी सेल्फियों से ज्यादा लाइक्स डिजर्व करती है."

अमिताभ बच्चन ने भी इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "आम आदमी अब आम नहीं रहा, वो खास है. वो स्वयं अपना प्रचार कर सकता है - खुद अपना माध्यम बन गया है. अपनी ओर ध्यान कैसे आकर्षित किया जाए, सीख गया. ध्यान आकर्षित करना, उसकी मुद्रा, उसकी धनराशि, उसका मूल्य बन गया है . उसका हथियार - मोबाइल ! कितने मोबाइल गिन सकते हैं आप ?"

यह भी पढ़ें:- अमिताभ बच्चन कर रहे हैं 'ज़ितार' बजाने की कोशिश, देखें तस्वीरें

अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस फोटो के साथ लिखा कि, "मैंने इस फोटो को देखा और मुझे इसे शेयर करना था. खुशी सच में दिमाग की एक अवस्था है."

 

View this post on Instagram

 

Came across this beauuuuuutiful picture which I had to share . “HAPPINESS “ truly a state of mind !!!

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty) on

वैसे सच में यह सेल्फी इस बात को बयां करती हैं कि जहां अधिकतर लोग आज के युग में खुशी की तलाश करते रहते हैं, वहीं ऐसे भी कुछ लोग हैं जो छोटी सी छोटी चीजों में खुशी ढूंढ लेते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2019 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).