बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन कर रहे हैं 'ज़ितार' बजाने की कोशिश, देखें तस्वीरें

अमिताभ बच्चन ने आज सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में वह ज़ितार बजाते हुए नजर आ रहे हैं.

अमिताभ बच्चन कर रहे हैं 'ज़ितार' बजाने की कोशिश, देखें तस्वीरें
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने आज सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में वह ज़ितार बजाते हुए नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा कि, "अभी अभी मैं काम से वापिस लौटा...4:30 बज रहे हैं...मन कर रहा है कि मैं वापिस काम पर चला जाऊ...बस निलाद्री कुमार द्वारा भेंट किए जितार ने मुझे रोक रखा है... इस इंस्ट्रूमेंट को उन्होंने ही क्रिएट किया है.. और फिर मुझे तोहफे के रूप में दिया... मैं इस तरह पोज कर रहा हूं जैसे मैं इसे बजाने में माहिर हूं."

बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने 'कार्तिक कुमार फाउंडेशन' को लॉन्च किया था. मशहूर सितारवादक और शास्त्रीय संगीतकार कार्तिक कुमार की 82वीं जयंती पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर अमिताभ बच्चन को कर्तिक के बेटे निलाद्री (Niladri) ने यह ज़ितार गिफ्ट किया था. इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने कहा था कि, "जब संगीत को पसंद करनेवाले हम जैसे लोग अच्छा संगीत सुनते हैं, तो हम तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं..."

यह भी पढ़ें:-  अमिताभ बच्चन का शॉकिंग खुलासा, KBC के दौरान हुई थी ये घातक बीमारी

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा गया था. इस फिल्म में उनके अलावा आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थी. यह फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2018 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).