Gangubai Kathiawadi की शूटिंग से पहले संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंची Alia Bhatt, देखिए Photos
फिल्म की शूटिंग से पहले आलिया भट्ट को भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान आलिया की खुशी देखते ही बन रही थी.
कोरोना की दूसरी लहर के बाद राज्य में फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी. लेकिन अब एक बार फिर इसमें ढील दे दी गई है. ऐसे में मेकर्स एक बार फिर शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. संजय लीला भंसाली भी अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) की शूटिंग एक बार फिर शुरू करने जा रहे हैं. फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मुख्य किरदार निभा रही हैं. दरअसल लॉकडाउन (Lockdown) से पहले आलिया ने फिल्म की काफी शूटिंग कर ली थी लेकिन फिर शूटिंग पर रोक लग गई. जिसके बाद अब एक बार फिर इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है.
फिल्म की शूटिंग से पहले आलिया भट्ट को भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान आलिया की खुशी देखते ही बन रही थी. भंसाली के ऑफिस के बाहर मौजूद पैपराजी को देख आलिया उनकी तरफ हाथ दिखा खुशी जाहिर करती नजर आई. इस दौरान ने एक्ट्रेस ने लाल –मैजंटा गाउन पहना था. जबकि ब्लैक कलर का मास्क लगा रखा था.
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का महज 3 दिन का शूट बचा हुआ है. वैसे ये फिल्म इस साल 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. लेकिन लॉकडाउन के चलते अब इसकी रिलीज डेट पीछे खिसक सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

