बॉलीवुड

Lockdown: आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग दोबारा होगी शुरू! सामने आई ये अहम जानकारी

लॉकडाउन के चलते इस फिल्म की शूटिंग को निलंबित करना पड़ा. इसी दौरान खबर आई थी, फिल्म के निर्माता इस विशाल सेट को ध्वस्त करने की योजना बना रहे हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब महाराष्ट्र सरकार ने शूटिंग करने की अनुमति दे दी है तो अब खबर आ रहीं हैं की संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म की शूटिंग इसी महीने यानी जून महीने के तीसरे सप्ताह तक शुरू करेंगे.

Lockdown: आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग दोबारा होगी शुरू! सामने आई ये अहम जानकारी
गंगूबाई काठियावाड़ी पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) फिल्म की शूटिंग दिसबंर महीने से शुरू हुई थी. मुंबई के फिल्मसिटी में भंसाली ने  फिल्म बडासा सेट लगाया हुआ था. इस फिल्म में गंगूबाई का किरदार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) निभा रहीं हैं. लेकिन लॉकडाउन के चलते इस फिल्म की शूटिंग को निलंबित करना पड़ा. इसी दौरान खबर आई थी, फिल्म के निर्माता इस विशाल सेट को ध्वस्त करने की योजना बना रहे हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब महाराष्ट्र सरकार ने शूटिंग करने की अनुमति दे दी है तो अब खबर आ रहीं हैं की संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म की शूटिंग इसी महीने यानी जून महीने के तीसरे सप्ताह तक शुरू करेंगे.

महाराष्ट्र सरकार द्वारा हाल ही में  घोषणा की गई थी कि निर्माता जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करके फिल्मों की शूटिंग कर सकते हैं. पिंकविला के रिपोर्ट के अनुसार, गंगूबाई काठियावाड़ी के निर्माता इस महीने में ही शूटिंग फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं. सूत्र ने कहा, “जाहिर है, पहले फिल्म निर्माता निश्चित रूप से सेट को डिस्ट्रॉय करना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने सेट को डिस्ट्रॉय करने के फैसले पर पुनर्विचार किया. सेट बहुत लंबा है और कलाकारों को शूटिंग शुरू करने से पहले थोड़ा मरम्मत कार्य करना होगा. मेकर्स शूटिंग को फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं. शायद, अगर सब कुछ सही रहा, तो निर्माताओं को जून के तीसरे सप्ताह तक शूटिंग फिर से शुरू होने की उम्मीद है. यह भी पढ़े: लॉकडाउन में आलिया भट्ट ने पढ़ी ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’

गंगूबाई काठियावाड़ी के निर्माताओं ने अभी तक शूटिंग को फिर से शुरू करने के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है. भंसाली प्रोडक्शंस और पेन इंडिया लिमिटेड के बैनर तले निर्माता 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तैयार थे. लेकिन लॉकडाउन के चलते फिल्म के निर्माताओं ने अपनी रिलीज डेट आगे कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).