Alia Bhatt ने स्विमिंग ड्रेस में दोस्त आकांक्षा रंजन के साथ फोटो की शेयर, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
इस फोटो में आलिया भट्ट पिंक बिकिनी में नजर आ रही है. इसके साथ ही फोटो में आकांक्षा रंजन भी दिखाई दे रही हैं. दोनों मालदीव के खूबसूरत बीच पर बैठे नजर आ रहें हैं.
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और आकांक्षा रंजन (Akansha Ranjan) के बीच की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. बचपन से ही दोनों एक दूसरे के खास दोस्त रहें हैं. सोशल मीडिया पर इनके बीच की बॉन्डिंग हमेशा से देखने को मिलती रही है. अब आकांक्षा के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने उनके साथ एक खास फोटो शेयर किया है. जिसमें दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है. दोनों की ये फोटो मालदीव वेकेशन की है. जिसकी फोटो उन्होंने शेयर करके दोस्त को जन्मदिन विश किया है.
इस फोटो में आलिया भट्ट पिंक बिकिनी में नजर आ रही है. इसके साथ ही फोटो में आकांक्षा रंजन भी दिखाई दे रही हैं. दोनों मालदीव के खूबसूरत बीच पर बैठे नजर आ रहें हैं. इसके साथ ही आलिया ने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो मेरी कायनात. आप भी देखिए ये फोटो.
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें आलिया भट्ट आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर दिखाई देंगी. जिसमें गंगुबाई काठियावाड़ी, RRR और ब्रह्मांड अहम है. जबकि वहीं आलिया ने हाल ही में अपनी नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह, धर्मेन्द्र, शबाना आजमी और जया बच्चन नजर आने जा रही हैं. इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

