Sadak 2 Release Date: आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर स्टारर सड़क 2 का पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
महेश भट्ट की बहुचर्चित फिल्म 'सड़क 2' ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के पोस्टर के साथ फिल्म की रीलिज डेट को घोषित किया गया है. बॉलीवुड की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म इसी महीने की 28 तारीख को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बहुचर्चित फिल्म 'सड़क 2' (Sadak 2) ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के पोस्टर के साथ फिल्म की रीलिज डेट को घोषित किया गया है. महेश भट्ट के लिए यह फिल्म बेहद खास है क्योंकि पहली बार इस फिल्म में उनकी दोनों बेटीयां एक साथ नजर आएगी वहीं महेश 21 साल बाद फिल्म का निर्देशन करते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) नजर आएंगे. बॉलीवुड की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म इसी महीने की 28 तारीख को डिजनी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज होगी.
फिल्म क्रिटिक और एनालिस्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करते हुए इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सड़क 2 की रिलीज डेट की तय हो गई है. आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य कपूर स्टारर यह फिल्म 28 अगस्त को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी."
RELEASE DATE FINALIZED... #SanjayDutt, #PoojaBhatt, #AliaBhatt, #AdityaRoyKapur and #JisshuSengupta... #Sadak2 premieres 28 Aug 2020 on #DisneyPlusHotstar... Directed by #MaheshBhatt... Poster... pic.twitter.com/CdW5SEgp6i
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 6, 2020
बता दें कि 'सडक 2' महेश भट्ट की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म 'सड़क' का रीमेक है. यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में पूजा भट्ट और संजय दत्त मुख्य किरदार में नजर आए थे. वहीं 'सड़क 2' को महेश भट्ट सिल्वर स्क्रीन में रिलीज करना चाहते थे लेकिन लॉकडाउन के चलते यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म के जरिए 28 अगस्त को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

