बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने 'सड़क 2' के ऊटी शेड्यूल को पूरा किया

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने गुरुवार अपनी आगामी फिल्म 'सड़क 2' के ऊटी शेड्यूल को पूरा कर लिया है. अपने नो मेकअप लुक को फ्लॉन्ट करते हुए आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक बूमेरांग वीडियो के साथ शेड्यूल के खत्म होने की खबर को अपने प्रशंसकों संग साझा किया. 'सड़क' अगले साल 10 जुलाई को रिलीज होगी.

आलिया भट्ट ने 'सड़क 2' के ऊटी शेड्यूल को पूरा किया
आलिया भट्ट (Photo Credit- Instagram)

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने गुरुवार अपनी आगामी फिल्म 'सड़क 2' (Sadak 2) के ऊटी शेड्यूल को पूरा कर लिया है. अपने नो मेकअप लुक को फ्लॉन्ट करते हुए आलिया ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक बूमेरांग वीडियो के साथ शेड्यूल के खत्म होने की खबर को अपने प्रशंसकों संग साझा किया.

तस्वीर के कैप्शन में आलिया ने लिखा, "और शेड्यूल खत्म होता है." फिल्म 'सड़क 2' के साथ महेश भट्ट एक बार फिर से निर्देशक की कुर्सी संभालने जा रहे हैं. यह साल 1991 की सुपरहिट फिल्म 'सड़क' की सीक्वेल है जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में थे.

यह भी पढ़ें : दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए आगे आई अलिया भट्ट, ‘आर्ट फॉर द हार्ट’ पेटिंग प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

आलिया के अलावा, इस सीक्वेल में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), संजय और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) भी नजर आएंगे. 'सड़क' अगले साल 10 जुलाई को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2019 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).