बॉलीवुड

अपने खास दोस्तों के साथ आलिया भट्ट ने मनाया बर्थडे, देर रात काटा केक (Video)

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के इस जन्मदिन की कई फोटो सामने आई हैं. जहां वो अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं.

अपने खास दोस्तों के साथ आलिया भट्ट ने मनाया बर्थडे, देर रात काटा केक (Video)
अलिया भट्ट (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपना 27वां जन्मदिन (Birthday) मना रही हैं. अपने इस खास जन्मदिन के मौके पर आलिया भट्ट ने भी देर रात केक काटा. दरअसल पिछली रात में ही आलिया ने अपनी बहन शाहीन और ख़ास दोस्तों की मौजूदगी में केक काट कर अपने बर्थडे की शुरुआत कर दी. हालांकि इस वीडियो में रणबीर कपूर कहीं भी नजर नहीं आए. खबर है कि आलिया इस बर्थडे को ख़ास बनाने के लिए मुंबई (Mumbai) से बाहर गई हुई हैं. जिसका वीडियो अब सामने आया है. जहां आलिया दोस्तों के साथ केक काटती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान आलिया ने एक नहीं बल्कि दो केक काटे. जबकि वो बेहद ही सिंपल अवतार में दिखाई दी. वाईट कलर की शर्ट और शॉर्ट पहने आलिया का अंदाज देखने लायक है.

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के इस जन्मदिन की कई फोटो सामने आई हैं. जहां वो अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं. इन फोटोज में अलिया के साथ आकांशा रंजन और मेघना गोयल के साथ नजर आ रही हैं. आप भी देखिए ये आलिया के बर्थडे का ये जश्न. यह भी पढ़े: Happy Birthday Alia Bhatt: इन 5 किरदारों को निभा आलिया भट्ट बन गई बॉलीवुड की क्वीन

वर्कफ्रंट की बात करे तो आलिया भट्ट की झोली में इस समय काफी फिल्में है. रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र, संजय दत्त के साथ सड़क 2, भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाडी, करण जौहर की तख्त और एस एस रजा मौली की RRR भी शामिल है. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि आलिया का आनेवाला साल काफी धमाकेदार होने जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2020 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).