बॉलीवुड

Happy Birthday Alia Bhatt: इन 5 किरदारों को निभा आलिया भट्ट बन गई बॉलीवुड की क्वीन

आलिया ने 6 साल की उम्र में फिल्म संघर्ष में नन्ही प्रीति जिंटा का किरदार निभाया था. लेकिन आलिया की असली जर्नी करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से शुरू हुई.

Happy Birthday Alia Bhatt: इन 5 किरदारों को निभा आलिया भट्ट बन गई बॉलीवुड की क्वीन

बॉलीवुड की क्वीन बन चुकी आलिया भट्ट आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं. आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था. आलिया के अन्दर भी उनके माता पिता की तरह टैलेंट कूट कूटकर भरा हुआ है. यही वजह है कि एक स्टार किड होने के बावजूद आलिया को फिल्में उनके एक्टिंग के दम पर मिलती हैं. वैसे तो आलिया का बड़े परदे पर डेब्यू 6 साल की उम्र में फिल्म संघर्ष से हुआ था. जिसमें उन्होंने नन्ही प्रीति जिंटा का किरदार निभाया था. लेकिन आलिया की असली जर्नी करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से शुरू हुई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और आलिया के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई. ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी. जिसके बाद से ही आलिया एक बाद एक हिट फ़िल्में दिए जा रही है और अवॉर्ड्स अपने नाम कर रही हैं.

आलिया भट्ट के 27वें जन्मदिन के मौके पर आइये देखते हैं उनके 5 दमदार किरदार. जिन्हें निभाकर आलिया ने अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया.

हाइवे- वीरा त्रिपाठी 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt (@aliabhattfanbase) on

स्टूडेंट ऑफ द इयर के बाद साल 2014 में आई फिल्म हाईवे आलिया भट्ट की दूसरी फिल्म थी. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट ने वीरा त्रिपाठी का किरदार निभाया था. आलिया के इस रोल को देखने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने दिग्गज सितारों ने उनकी तारीफ़ की.

उड़ता पंजाब - कुमारी पिंकी 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Udta Punjab (@udtapunjab_) on

फिल्म उड़ता पंजाब में आलिया भट्ट ने एक बिहारी लड़की का किरदार निभाया था. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया.

डियर जिंदगी- कायरा 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Hollywood (@sevincisik_filmonerileri) on

शाहरुख खान और आलिया भट्ट की इस प्यारी स्टोरी में उनके किरदार कायरा के बोल्ड किरदार ने भी खूब वाहवाही लूटी.

राज़ी- शहमत खान 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raazi (@raazihoon) on

फिल्म राजी में जासूस बनी आलिया भट्ट ने तो मानो कमाल ही कर दिया. उनके इस किरदार को देखने के बाद तमाम सितारें उनकी तारीफें करते नजर आए थे.

गली बॉय- सफीना फिरदौसी 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia ☀️ (@aliaabhatt) on

रणवीर सिंह और अलिया भट्ट की इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक जुनूनी आशिक लड़की का किरदार निभाया. आलिया के इस किरदार के लिए उनके कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं. आलिया भट्ट अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. रणबीर कपूर के साथ उनके अफेयर और फिर शादी की खबरें आए दिन सुर्खियां बनाती रहती हैं. आलिया भट्ट के इस जन्मदिन पर लेटेस्टली की तरफ से भी ढेर सारी शुभकामनाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2020 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).