Ali Fazal-Richa Chaddha Marriage: कोरोना वायरस के चलते अली फजल और ऋचा चड्ढा अब अगले साल करेंगे शादी?
ऋचा चड्ढा और अली फजल एक लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं. ऐसे में दोनों अपनी शादी को बेहद ही ग्रांड तरीके से करना चाहते हैं. जिसमें देश से लेकर विदेश तक के कई मेहमान शामिल होने वाले थे.
ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) 2020 के अप्रैल में शादी करने का प्लान बना रहे थे. लेकिन कोरोना वायरस के चलते हुए दोनों की ये शादी पोस्टपोंड हो गई. जिसके बाद खबर आई कि दोनों साल के अंत तक में शादी कर सकते हैं. लेकिन अब दोनों की शादी को लेकर ये जानकारी सामने आ रही है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल अब 2021 में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. मुंबई मिरर के मुताबिक अब बॉलीवुड का ये जोड़ा 2021 में शादी करना चाहता है. जिसकी वजह है मौजूद स्थिति. दरअसल ये जोड़ा चाहता है कि उनकी शादी में तमाम लोग पहुंचे. लेकिन कोरोना के इस माहौल में ऐसा होना मुश्किल है. ऐसे में अब ये आने वाले साल में शादी करना चाहते हैं.
आपको बता दे कि ऋचा चड्ढा और अली फजल एक लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं. ऐसे में दोनों अपनी शादी को बेहद ही ग्रांड तरीके से करना चाहते हैं. जिसमें देश से लेकर विदेश तक के कई मेहमान शामिल होने वाले थे. इसके साथ ही दोनों अपनी शादी के फंक्शन को तीन शहरों में सेलिब्रेट करने वाले थे. यह भी पढ़े: अली फजल की मां का हुआ निधन, एक्टर ने इमोशनल पोस्ट लिखकर कहा- मिस यू अम्मा
अपने एक इंटरव्यू में अली फजल ने कहा कि ‘चलिए देखते है कि हम कब न्यू नॉर्मल लाइफ के साथ एडजस्ट होते हैं. तब भी हम जाकर तारीख तय कर पाएंगे. हो सकता है अगले साल तक.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

