बॉलीवुड

जन्मदिन विशेष: तीन अभिनेत्रियों को डेट कर चुकें हैं अक्षय खन्ना लेकिन अभी तक नहीं हुई है शादी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म सन 1975 में मुंबई में हुआ था. अक्षय खन्ना का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है.

जन्मदिन विशेष: तीन अभिनेत्रियों को डेट कर चुकें हैं अक्षय खन्ना लेकिन अभी तक नहीं हुई है शादी
अक्षय खन्ना (Photo Credits: File Image)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म सन 1975 में मुंबई में हुआ था. अक्षय खन्ना का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है. वह 3 एक्ट्रेस्स को डेट कर चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है. अक्षय और फिल्म साया की लीड एक्ट्रेस तारा (Tara) के रिलेशनशिप की काफी चर्चा हुई थी. लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था. धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी और अंत में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. इसके बाद एक्ट्रेस रिया सेन (Riya Sen) के साथ भी अक्षय खन्ना का नाम जोड़ा गया.

बताया जाता है कि जॉन अब्राहम (John Abraham) की वजह से अक्षय और रिया के रिश्ते में दरार आ गई थी. फिर ब्रिटिश मॉडल सेरा (Sera) के साथ अक्षय के अफेयर की खबरें सामने आई लेकिन वो रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया था. बता दें कि अक्षय ने एक चैट शो में यह कहा था कि वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता (Jayalalitha) को डेट करना चाहते थे.

यह भी पढ़ें:- 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर अक्षय खन्ना का बड़ा बयान, कहा- जिसे आप विवाद कहते हैं, मैं उसे बहस कहता हूं

अक्षय खन्ना को साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में देखा गया था. फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू का रोल निभाया था. 11 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में अनुपम खेर ने प्रमुख भूमिका निभाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2019 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).