Akshay Kumar की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी जानकारी, 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज?

सोर्स ने बताया कि मेकर्स के मुताबिक अगर दर्शक वंडर वीमेन और मास्टर को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं सूर्यवंशी के लिए क्यों नहीं? ऐसे में कल रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर मेकर्स 30 अप्रैल की तारीख का ऐलान कर सकते हैं.

अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन (Photo Credits: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) की रिलीज डेट को लेकर पीछे कुछ समय से काफी घमासान देखने को मिल रहा है. दरअसल ये फिल्म पिछले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी. कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज को पोस्टपोंड कर दिया गया. जिसके बाद ये अनुमान लगाया कि मेकर्स इसे 2 अप्रैल को रिलीज कर सकते हैं. लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि ये फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फिल्म को रिलीज करने का मन बना लिया है. वो हर हाल में फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं. दरअसल पिछले कुछ समय में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही हैं. ऐसे में इसकी रिलीज को लेकर सस्पेंस जैसा माहौल बना था.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए सोर्स ने बताया कि मेकर्स के मुताबिक अगर दर्शक वंडर वीमेन और मास्टर को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं सूर्यवंशी के लिए क्यों नहीं? ऐसे में कल रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर मेकर्स 30 अप्रैल की तारीख का ऐलान कर सकते हैं.

फ़िलहाल मेकर्स और सिनेमा मालिकों के बीच कमाई को लेकर विवाद अब भी जारी है. दोनों ही पक्ष आपसी विवाद का हल निकालने में जुटे हुए है ताकि किसी को नुकसान ना उठाना पड़े.

सूर्यवंशी में अक्षय कुमार संग कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी गेस्ट किरदार में नजर आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मुकाबले में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, जानें हेड-टू-हेड, स्क्वाड और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जरूरी जानकारी

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 2 रन से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: सानो में जापानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों ने नाक में किया दम, महज 32 रन बनाई टीम इंडिया; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Japan One-Off T20I Match Live Toss And Scorecard: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड