बॉलीवुड

अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' या जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस', बॉक्स ऑफिस पर चलेगा किस फिल्म का जादू?

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस साल दो बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई हैं- बाटला हाउस और मिशन मंगल . जहां फिल्म 'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार प्रमुख भूमिका में है, वहीं फिल्म 'बाटला हाउस' में जॉन अब्राहम लीड रोल में है.

अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' या जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस', बॉक्स ऑफिस पर चलेगा किस फिल्म का जादू?
मिशन मंगल और बाटला हाउस के पोस्टर्स (Photo Credits: Twitter)

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर इस साल दो बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई हैं-  बाटला हाउस (Batla House) और मिशन मंगल (Mission Mangal). जहां फिल्म 'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) प्रमुख भूमिका में है, वहीं फिल्म 'बाटला हाउस' में जॉन अब्राहम (John Abraham) लीड रोल में है. दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. दोनों सितारों ने अपनी फिल्मों को जमकर प्रमोट भी किया है.

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो मिशन मंगल बाटला हाउस पर भारी पड़ सकती है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मिशन मंगल पहले दिन 22 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है और बाटला हाउस का पहले दिन का कलेक्शन लगभग 18 करोड़ हो सकता है. पिछले साल भी 15 अगस्त के अवसर पर अक्षय और जॉन की ही फिल्मों की टक्कर हुई थी. गोल्ड ने सत्यमेव जयते के मुकाबले पहले दिन ज्यादा कमाई की थी.

यह भी पढ़ें:- Batla House Movie Review: देशभक्ति की भावना से भरपूर है जॉन अब्राहम की फिल्म, पढ़ें हमारा रिव्यू

आपको बता दें कि लेटेस्टली हिंदी पहले ही दोनों फिल्मों के रिव्यूज आपके सामने पेश कर चुका है. अक्षय कुमार की मिशन मंगल को हमने 3.5 स्टार्स दिए थे और जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' को हमने 3 स्टार्स के साथ रेट किया था. फिल्म 'बाटला हाउस' में मृणाल ठाकुर भी अहम रोल में है. 'मिशन मंगल' की बात करें तो इस फिल्म में विद्या बालन, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम रोल में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2019 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).