बॉलीवुड

Akshay Kumar Son Aarav's Birthday: अक्षय कुमार ने बेटे आरव के 18वें जन्मदिन पर पोस्ट की ये थ्रोबैक फोटो, कहा- तुम तो मुझसे भी लंबे और हैंडसम हो गए हो

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार आज 18 साल के हो गए हैं. अपने बेटे के इस स्पेशल दिन पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

Akshay Kumar Son Aarav's Birthday: अक्षय कुमार ने बेटे आरव के 18वें जन्मदिन पर पोस्ट की ये थ्रोबैक फोटो, कहा- तुम तो मुझसे भी लंबे और हैंडसम हो गए हो
अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव कुमार (Photo Credits: Facebook)

Akshay Kumar Son Aarav's Birthday: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार आज 18 साल के हो गए हैं. अपने बेटे के इस स्पेशल दिन पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. अक्षय ने इस बात पर भी हैरानी जताई की वक्त बीतता रहा है और उनका बेटा कब बड़ा हो गया पता ही नहीं चला. अपने बेटे के लिए तारीफों के पुल बांधते हुए अक्षय ने इस फोटो को इंटरनेट पर शेयर किया है.

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,"यकीन नहीं होता कि ये दिन आ गया है. 18वां जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे!! बड़े या छोटे मैं तुम्हें अपने बाहों में तब तक लिए रहूंगा जब तक तुम मुझे नहीं उठा लेते. अब तुम मुझसे भी लंबे हो, ज्यादा हैंडसम हो और मुझसे 10 गुना ज्यादा बड़ा तुम्हारा दिल है. इससे दुनिया का भला ही होगा. ढेर सारा प्रेम, आशीर्वाद और दुआएं, तुम्हारा पिता."

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने बेटे आरव के जन्मदिन पर कही ये बड़ी बात, हर पिता के दिल से निकलती है यही आवाज

अक्षय द्वारा पोस्ट की ये फोटो होली फेस्टिवल की मालूम होती है जहां ये दोनों ही रंग में रंगे हुए मस्तीभरे मूड में नजर आ रहे हैं. बात करें वर्क फ्रंट की तो अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' जल्द ही रिलीज होनी है. इस फिल्म के अलावा वो 'बच्चन पांडे', 'बेल बॉटम' और 'अतरंगी रे' पर काम कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).