अक्षय कुमार के इस डायलॉग पर बने मजेदार Memes, यूजर्स ने भाईजान को भी बताया 'झूठा'
गुरुवार को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी' (Kesari) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. ऑडियंस ट्रेलर को खूब पसंद कर रही है और यूट्यूब पर 1 मिलियन से भी ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है
गुरुवार को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी' (Kesari) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. ऑडियंस ट्रेलर को खूब पसंद कर रही है और यूट्यूब पर 1 मिलियन से भी ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है. यह फिल्म सन 1897 में हुई सारागढ़ी की लड़ाई (Battle of Saragarhi) पर आधारित है. फिल्म 'केसरी' से अक्षय कुमार का एक डायलॉग दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है. ट्रेलर में एक सीन है जहां अक्षय कुमार कहते हैं, "चल झूठा." इसी डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम्स बन रहे हैं.
अक्षय के डायलॉग पर बने एक मीम में तो सलमान खान को भी यूजर्स ने झूठा बता दिया. इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर इस डायलॉग का बड़े ही क्रिएटिव ढंग से इस्तेमाल किया जा रहा है. जब आप इन मीम्स को देखेंगे, तब आप भी हंसी से लोटपोट जाएंगे.
Salman÷ uss rat gadi driver chala rha tha
Everyone÷#KesariTrailer pic.twitter.com/6Vb53sDLWt
— Mr.Bauva (@BadmashBauva) February 21, 2019
Meanwhile at home.#KesariTrailer #AkshayKumar pic.twitter.com/DJS3ZpNQam
— Mazhar D Marshall (@majestic_maz) February 21, 2019
यह भी पढ़ें:- Kesari Official Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का शानदार ट्रेलर
When someone Tells " 12th K Baad Mazze Hi Mazze Hai.
Me:- #KesariTrailer pic.twitter.com/4QBW5jA3uN
— Pratik Sharma (@mr_sharmaji9) February 21, 2019
When Somesays
25 Din Main Paise Double#KesariTrailer pic.twitter.com/OyHrYdqP4E
— YASH VALA (@yashrajput_13) February 21, 2019
आपको बता दें कि 'केसरी' में अक्षय कुमार के अलावा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को भी अहम भूमिका में देखा जाएगा. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह (Anurag Singh) ने किया है. 'केसरी' को केप ऑफ गुड होप फिल्म्स (Cape of Good Hope Films) और करण जौहर (Karan Johar) की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 21 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

