Filhaal 2 Mohabbat Song Video: Nupur Sanon के इश्क में दीवाने हुए Akshay Kumar का नया सॉन्ग 'फिलहाल 2 मोहब्बत' हुआ रिलीज
बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने आज अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपना रोमांटिक हार्टब्रेक सॉन्ग 'फिलहाल 2 मोहब्बत' सॉन्ग इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस गाने को बी प्राक ने गाया है जिसमें अक्षय नूपुर सैनन संग नजर रहे हैं.
Filhaal2 Mohabbat Song Video: बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने आज अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपना रोमांटिक हार्टब्रेक सॉन्ग 'फिलहाल 2 मोहब्बत' सॉन्ग इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस गाने को बी प्राक (B Praak) ने गाया है जिसमें अक्षय नूपुर सैनन (Nupur Sanon) संग नजर रहे हैं. इससे पहले रिलीज हुआ इनका गीत 'फिलहाल' लोगों के बीच बेहद हिट साबित हुआ था जिसके बाद आज अक्षय ने इसका दूसरा पार्ट अपने फैंस के बीच रिलीज कर दिया.
अक्षय ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का वीडियो पोस्ट करते हुए अपने फैंस के लिए लिखा, "फिलहाल, मेरा पहला म्यूजिक वीडियो एक मजे के साथ शुरू हुआ था लेकिन फिलहाल 2- मोहब्बत आपके अटूट प्यार का नतीजा है. ये अब आपका है." ये गाना आपको इमोशन से भर देगा. किस तरह से एक आशिक को अपनी प्रेमिका से अलग होना पड़ता है वो इस बात से हमेशा तड़पता है.
View this post on Instagram
गाने में देखा गया कि नूपुर सेनन से बेहद प्रेम करने वाले अक्षय कुमार को उनका साथ नसीब नहीं होता और वो किसी और की हो जाती हैं. इसके बाद अक्षय लगातार उन्हें याद करते हैं और उनके लिए गीत भी गाकर अपनी दास्तां सुनाते हैं. गाने एक अंत में कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.
इस गाने में अक्षय डॉक्टर कबीर मल्होत्रा और नूपुर सेनन मैहर ग्रेवाल की भूमिका में हैं. इस गाने को आज ट्विटर, इंस्टाग्राम और मुख्य रूप से यूट्यूब पर रिलीज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2021 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

