बॉलीवुड

Akshay Kumar ने खींची Sara Ali Khan की बेहद खूबसूरत फोटो, चेहरे पर दिखी सोने सी निखार

एक्ट्रेस सारा अली खान भी इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस का मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी खूबसूरती की झलक अपने फैंस को दी है.

Akshay Kumar ने खींची Sara Ali Khan की बेहद खूबसूरत फोटो, चेहरे पर दिखी सोने सी निखार
अक्षय कुमार और सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

Sara Ali Khan Photo: कोरोना के चलते जहां कई बड़ी फिल्मों की रिलीज रुकी हुई है वहीं दर्शक अपने चेहेते कलाकारों को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक्ट्रेस सारा अली खान भी इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस का मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी खूबसूरती की झलक अपने फैंस को दी है.

सारा ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि इसे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने खींची है. फोटो में सारा के चेहरे पर सोने सी निखर देखने को मिलती है. इसे पोस्ट करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, "सोची थी इन दिनों का कभी अंत नहीं होगा. अक्षय कुमार सर द्वारा ली गई तस्वीर." इस फोटो पर उनकी बुआ सबा अली खान ने कमेंट करते हुए लिखा, "माशाल्लाह."

ये भी पढ़ें: Atrangi Re: सारा अली खान ने अक्षय कुमार के साथ इस अंदाज में फोटो की शेयर, कहा- हो गया है रंगीन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

सारा इ ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं. आपको बता दें कि सारा पिछले साल फिल्म 'कुली नंबर. 1' में नजर आईं थी. अब वो जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) में धनुष, अक्षय कुमार और मोहम्मद जीशान अय्यूब के साथ नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).