बॉलीवुड

Bade Miyan Chote Miyan: Akshay Kumar और Tiger Shroff स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग हुई पूरी, अगला शेड्यूल स्कॉटलैंड किया जाएगा शूट (View Pic)

यह फिल्म बॉलीवुड के दो सबसे बड़े एक्शन हीरोज, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को एक साथ लाती है, जो अपने आप में एक कमाल का कॉम्बिनेशन है और जिन्हें एक साथ देखना दर्शकों की लिए भी एक अच्छा अनुभव हो सकता है.

Bade Miyan Chote Miyan: Akshay Kumar और Tiger Shroff स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग हुई पूरी, अगला शेड्यूल स्कॉटलैंड किया जाएगा शूट (View Pic)
जैकी भगनानी (Photo Credits: Instagram)

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां को लेकर काफी चर्चा हैं. इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय से इंडिया में चल रही थी. लेकिन अब देश में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसकी के साथ पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म का अगला शेड्यूल स्कॉटलैंड में शूट किया जाएगा. इसके लिए अक्षय और टाइगर सहित पूरी टीम बड़े मियां छोटे मियां के अगले शेड्यूल के लिए तैयार है. Akshay Kumar स्टारर फिल्म ‘सेल्फी’ का ‘कुड़ी चमकीली’ गाना हुआ रिलीज, Yo Yo Honey Singh ने एक बार फिर किया धमाका (Watch Video)

यह फिल्म बॉलीवुड के दो सबसे बड़े एक्शन हीरोज, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को एक साथ लाती है, जो अपने आप में एक कमाल का कॉम्बिनेशन है और जिन्हें एक साथ देखना दर्शकों की लिए भी एक अच्छा अनुभव हो सकता है. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में एक दमदार विलेन के रूप में नजर आएंगे और एक्टिंग कौशल का दम दिखाएंगे.

हाल में अपने अपने सोशल मीडिया पर प्रोड्यूसर जैकी भगनानी, टाइगर श्रॉफ ने एक तस्वीर शेयर की और इस बात की जानकारी फैन्स को दी. जैकी भगनानी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, हमने अभी बड़े मियां छोटे मियां का पहला इंडिया शेड्यूल पूरा किया है. मेरे जीवन में एक बड़ा मील का पत्थर और यह इमोशन्ल रहा है. यह मेरे पिता का ड्रीम आईपी था और अब हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं. आप लोगों द्वारा इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं कर सकता. हमारे इस सपने को सच करने के लिए बड़े मियां अक्षय कुमार, छोटे मियां टाइगर श्रॉफ और अली अब्बास जफर को धन्यवाद.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani)

 

वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित एएजेड फिल्म के सहयोग से 'बड़े मियां छोटे मियां', जिसे वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया हैं. यह पूजा एंटरटेनमेंट एक्शन एंटरटेनर दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2023 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).