बॉलीवुड

Drishyam 2 And Bhediya Box Office Collection: दूसरे हप्ते भी बॉक्स ऑफिस पर Ajay Devgn की 'दृश्यम 2' ने मारी बाजी, Varun Dhawan की 'भेड़िया' रह गई पीछे

अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2 ने दूसरे हप्ते भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया है. साथ ही वरुण धवन की फिल्म भेड़िया को भी जनता का प्यार मिल रहा है पर कारोबार के मामले में दृश्यम 2 से काफी पीछे है. जानिए इस वीकेंड किसने कितनी कमाई की है.

Drishyam 2 And Bhediya Box Office Collection: दूसरे हप्ते भी बॉक्स ऑफिस पर Ajay Devgn की 'दृश्यम 2' ने मारी बाजी, Varun Dhawan की 'भेड़िया' रह गई पीछे
अजय देवगन, वरुण धवन (Photo Credits: Instagram)

Drishyam 2 And Bhediya Box Office Collection: अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाए हुए है. जल्द ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. वहीं बात करें वरुण धवन स्टारर भेड़िया की तो इस भी जनता का प्यार मिला है, पर दृश्यम टू से पीछे चल रही है. दृश्यम 2 फिल्म 18 नवंबर को रिलीज हुई थी आज 10 दिन हो गए हैं. फिल्म ने अब तक 143.43 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं भेड़िया इसी हप्ते रिलीज हुई है और फिल्म ने 28.55 करोड़ा का कारोबार किया है. Bhediya Box Office Collection Day 2: Varun Dhawan और Kriti Sanon की फिल्म 'भेड़िया' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे दिन आया भारी उछाल

दृश्यम 2 ने दूसरे हप्ते के शुक्रवार को 7.87 करोड़, शनिवार को 14.5 करोड़, रविवार को 16.85 करोड़ का कारोबार किया है. इस तरह से फिल्म ने अब तक टोटल 143.43 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं भेड़िया ने शुक्रवार को 7.48, शनिवार को 9.57 करोड़ और रविवार को 11.50 करोड़ का कारोबार किया है.

इस साल जो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चली हैं, उनमें ब्रम्हास्त्र, भूल भुलैया 2, द कश्मीर फाइल्स और गंगूबाई काठियावाड़ी प्रमुख हैं. हिन्दुस्तान के अनुसार ब्रम्हास्त्र ने 431 करोड़, भूल भुलैया 2 ने 266 करोड़, द कश्मीर फाइल्स ने 341 करोड़ और गंगूबाई काठियावाड़ी ने 211 करोड़ का कारोबार किया है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दृश्यम 2 फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ देगी.

अभिषेक पाठक द्वारा डायरेक्टेड दृश्यम 2, 2015 में रिलीज हुई दृश्यम का रीमेक है. इस फिल्म ने भी 143 करोड़ का कारोबार किया था. दृश्यम 2 में अजय के अलावा तब्बू, अक्षय खन्ना श्रेया सरन और इशिता दत्ता प्रमुख भूमिका में हैं. वहीं भेड़िया को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में वरुण के अपोजिट कृति सेनन प्रमुख भूमिका में नज आई हैं. इस एडवेंचरर कॉमेडी फिल्म में दीपक डोबरियाल और अभिषेक बेनर्जी भी प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.  Ajay Devgn Visited The Kashi Vishwanath Temple: Drishyam 2 ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने काशी पहुंचे Ajay Devgn 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).