Ajay Devgn Visited The Kashi Vishwanath Temple: Drishyam 2 ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने काशी पहुंचे Ajay Devgn
अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2 ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी सफलता के बीच एक्टर भगवान बोलेनाथ के दर्शन करने काशी विश्वनाथ पहुंचे हैं.
Ajay Devgn Visited The Kashi Vishwanath Temple: अजय देवगन की हालिया रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कारोबार कर रही हैं. फिल्म ने महज एक हप्ते के भीतर 104. 66 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म को मिल रही अपाल सफलता और तारीफों के बी अजय देवगन काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं. अजय देवगन मंदिर के भीतर की यह तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. Richa Chadha Galwan Statement: रिचा चड्ढा के विवादित बयान पर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने दिया तीखा रिएक्शन, एक्ट्रेस के लिए कह दी ये बड़ी बात
अजय देवगन ने ब्लू कलर की स्वेट शर्ट पहनी है, माथे पर चंदन और गले पर गेंदा के फूल की मालाएं है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनके बगल में बैठे मंदिर के पुजारी अजय से के हाथों से भोलेनाथ कू पूजा करा रहे हैं. अजय ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, काशी विश्वनाथ के दर्शन. बहुत लंबे वक्त से इस समय की प्रतीक्षा थी. हर हर महादेव.
View this post on Instagram
अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2, 2014 में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम का सीक्वल है. यह फिल्म पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म ने गुरुवार को 8.62 करोड़ का कारोबार किया. और इस तरह से अब तक फिल्म ने 104.66 करोड़ का कारोबार कर लिया है. उम्मीद जताई जा ही है कि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. अभिषेक पाठक द्वारा डायरेक्टेड दृश्यम 2 में अजय के अलावा श्रिया सरन, अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता, मृणा जाधव और तब्बू जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं. The Virgin Tree: 'द वर्जिन ट्री' में Mouni Roy की हुई एंट्री, Sunny Singh के साथ आएंगी नजर
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

